शामली
मारपीट के बाद नाबालिग युवती के साथ बलात्कार करने का मा न लगाया आरोप
युवक के खिलाफ थाने मे दी तहरीर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला क्षेत्र के गांव में नाला उस दौरान कोहराम मच गया जब एक गांव निवासी युवक ने नाबालिक युवती के साथ मारपीट के बाद बलात्कार जैसा संगीन अपराध किया युवती की मां ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
क्षेत्र के गांव निवासी विवाहित महिला ने गांव निवासी युवक पर नाबालिक पुत्री के साथ मारपीट व बलात्कार करने के मामले में थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मनीषा सुबह के समय घेर में पशुओं की देखभाल करके वापस घर आ रही थी उसी दौरान रास्ते में गांव निवासी युवक विपिन पुत्र सत्येंद्र ने पीड़ित की नाबालिक पुत्री को गुमराह करते हुए मदद के लिए गोबर का तसला उठाने के लिए बोला पीड़ित की पुत्री जब मदद के लिए पास गई तो आरोपी युवक ने मौका देखते ही युवती को जबरन घर के अंदर ले गया आरोप है की मारपीट के बाद आरोपी युवक ने नाबालिक युवती के साथ बलात्कार किया और इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी युवती ने इस घटना के बारे में अपनी चाची को बताया युवती की माँ ने नाबालिक युवती के साथ मारपीट व बलात्कार करने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी


