कानपुर
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर विशेष आई पी अवेयरनेस प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (वर्ल्ड आई डे) के अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से आईपीआर अवेयरनेस एंड इनोवेशन प्रमोशन फोरम द्वारा कानपुर के होटल विजय इंटरकॉन्टिनेंटल में एक विशेष सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जापान एक्टरनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन,जो कि जापान सरकार का एक प्रमुख संस्थान है,का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर),नकली उत्पादों (काउंटरफेटिंग) की रोकथाम तथा जापान के साथ व्यापारिक अवसरों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में शहर के अग्रणी उद्योगपति,एमएसएमई उद्यमी,स्टार्टअप्स एवं नवाचारकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाकानो हिरोयुकी, सीनियर डायरेक्टर (आईपीआर), जेईटीआरओ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्धिक संपदा संरक्षण एवं जापान सरकार की व्यापारिक पहलों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में वी. के. वर्मा,निदेशक,एमएसएमई-डेवलपमेंट एंड फैसिलिटेशन ऑफिस,भारत सरकार ने एमएसएमईएस के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं एवं सहयोग तंत्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान आई ए आई पी एफ के अध्यक्ष नवदीप श्रीधर ने विशेष रूप से ट्रेडमार्क,कॉपीराइट,पेटेंट और डिज़ाइन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार व्यवसाय और स्टार्टअप्स इन अधिकारों का पंजीकरण कर अपनी ब्रांड पहचान सुरक्षित कर सकते हैं और वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने एमएसएमई आई पी आर रीइंबर्समेंट स्कीम के बारे में भी जानकारी दी, जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा निम्नलिखित वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है ट्रेडमार्क पंजीकरण पर ₹10,000 तक का रीइंबर्समेंट,डिज़ाइन पंजीकरण पर रुपए 15,000 तक का रीइंबर्समेंट,पेटेंट पंजीकरण पर रुपए 1,00,000 तक का रीइंबर्समेंट,विदेशी पेटेंट पंजीकरण पर 5,00,000 रूपये तक का रीइंबर्समेंट उन्होंने उपस्थित उद्यमियों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने नवाचारों को सुरक्षित करें और व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ। कार्यक्रम ने उद्योग,सरकार और नवाचार के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित किया तथा प्रतिभागियों को व्यावहारिक और उपयोगी जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त,आलोक श्रीवास्तव फियो ने भारत सरकार की एक्सपोर्ट एंड प्रमोशन से सम्बंधित स्कीमों के बारे में बताया,जो उद्योग एवं स्टार्टअप्स के लिए अत्यंत उपयोगी रहे।



