मुरादाबाद

महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की लापरवाही पिकं बूथों पर लगा ताला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मुरादाबाद । आए दिन महिलाओं के साथ हादसे होते रहते हैं। बावजूद इसके मुरादाबाद जिले के अधिकतर पिंक बूथों पर ताला लगा हुआ है
राह चलते महिलाओं के साथ कोई हादसा ना हो। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पिंक बूथ की शुरूआत राजधानी लखनऊ से लेकर पूरे प्रदेश में की गई है। मगर मुरादाबाद में आए दिन महिलाओं के साथ हादसे होते रहते हैं और यहां के चौराहों पर स्थापित महिला पिकं बूथों पर ना तो पुलिस रहती है और ना ही पिंक बूथ खुले रहते है, जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सके हैं, जबकि बीते एक महीने के भीतर कई महिलाओं से चैन स्नैचिंग से लेकर कान के कुंडल तक खीचें गए हैं। इस बारे में पुलिस वालों का बयान भी लापरवाही भरा है। जब उनसे पूछा गया कि पिंक बूथों पर ताला क्यों लगा रहता है तो वह निरूत्तर नजर आये।

कलर box :

मुरादाबाद जिले में बने हैं 55 पिंक बूथ।

स्मार्ट सिटी कहे जाने वाला शहर मुरादाबाद में आये दिन महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ चैन स्नैचिन, सामान चोरी की घटनाएं आम बात हो गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा और समस्या का निस्तारण के लिए जनपद में 55 पिंक बूथ बनाये गये है। मुरादाबाद शहर में ही करीब दो दर्जन से अधिक पिंक बूथ बनाये गए हैं।

Box बाक्स:

पिंक बूथों पर लगा रहता है ताला।

महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चत करने के लिए प्रमुख चौराहों और स्कूल, कॉलेज के पास पिंक बूथों का निर्माण तो कराया गया है। कागजों में यहां महिला पुलिस कर्मियों तैनाती भी की जाती है। मगर इन पिंक बूथों पर जिसकी ड्यूटी लगाई जाती है, कोई बैठता नहीं है। ज्यादातर पिंक बूथों पर ताला लगा रहता है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है।

Box में :

पुलिस चौकी पर लिख दिया पिंक बूथ लावारिस हालत में।

टीन शेड वाले पिंक बूथ में उबल जाए इंसान
मुरादाबाद में पिंक बूथों के बनाए जाने में इतनी अधिक लापरवाही बरती गई है। पूरे पिंक बूथ को चारों ओर से लोहे के टीनशेड से घेर दिया गया है। गर्मी के इस मौसम अगर कोई इन पिंक बूथों में बैठे तो ना बेहोश होना तो भी वह बेहोश जाएगा, क्योंकि टीन शेड बहुत छोटा बना गया है। ऐसा लगता है कि केवल सरकार को फोटो भेजने के लिए बनाया गया है।

Box
सोहदों को पकड़ने के लिए मिली पिंक स्कूटी का अता-पता नहीं।

भीड़ भाड़ और स्कूल कॉलेज के आस-पास बनाए गए पिंक बूथों पर तैनात होने वाली महिला कांस्टेबल के लिए पिंक स्कूटी भी दी गई है। मगर चोर उचक्के और शोहदे घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं। बावजूद इसके पिंक बूथों पर तैनात महिला कांस्टेबल का कहीं अता-पता नहीं रहता है।

त्योहारी सीजन में पिंक बूथों को है एक्टिव करने की जरूरत है इस समय नवरात्र का सीजन चल रहा है। बाजार में चहल पहल है। देर रात महिलाओं का मंदिरों में आना जाना है। ऐसे में पिंक बूथों पर ताला लगा रहना दुर्भाग्य पूर्ण है। पिंक बूथ योजना के अनुसार शहर में राह चलती महिलाओं की सुरक्षा के लिए चौराहे पर एक पिंक बूथ पर दो महिला कांस्टेबल एक पिंक स्कूटी दी गई। शहर में त्योहार का माहौल है। ईद व नवरात्रि चल रहे है ऐसे में महिला और पुरुष सभी बाजार घूमने, मंदिर जा रहे है, ऐसे में सुरक्षा की व्यवस्था तेज होनी चाहिए। मगर हमारे यहाँ सुरक्षा के नाम पर पिंक बूथों पर ताला लगा हुआ है। इनका मकसद यह है कि महिलाओं को थाने तक की दौड़ ना लगानी पड़े। मुरादाबाद में पिंक पुलिस बूथ के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाना चाहिये। महिलाओं को थाने तक दौड़ न लगाने पड़े। इसके लिए पिंक बूथों की व्यवस्था बनाई गई। पिंक बूथ में मौजूद महिला पुलिस कर्मी शिकायतों को सुनने के साथ ही उनके निस्तारण का भी प्रावधान है। मगर जब कोई महिला कांस्टेबल इन पिंक बूथों में बैठगी तब समस्या का समाधान होगा।

Box

चरजीत सिंह । सिविल लाइंस थाना पिंक बूथ।
सिविल लाइंस थाना निवासी चरनजीत सिंह ने बताया कि शिकायत होती है तो दो-चार दिन पिंक बूथ खुल जाता है, उसके बाद फिर बंद हो जाता है। कई बार यहां पर राह चलती महिलाओं के साथ छेड़खानी हो चुकी है।

Box

मझोला निवासी विनोद कुमार।
मझोला निवासी विनोद कुमार ने बताया कि साहब, पिंक बूथ कभी खुलता ही नहीं है। जिस तरह से यह पिंक बूथ बना हुआ है। इसमे कौन बैठ पायेगा। यहां कभी कोई आता नहीं है।

Big box bold font

आप किस एरिया की बात कर रहे हैं,अगर ऐसा है तो हम दिखवाते हैं ताला क्यों लगा हुआ है : सतपाल अंतिल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button