गोड्डा

यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने पहुंचे दर्जनों श्रद्धालु

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो

मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एतेहासिक मेहरमा मेला मैदान में चल रहे अन्नपूर्णा यज्ञ प्रज्ञ कर्म के छठवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इस अन्नपूर्णा यज्ञ में आहुति का कार्यक्रम बनारस से पधारे आचार्य चंद्र प्रकाश चौबे एवं उनकी टोली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जा रहा है। प्रत्येक दिन यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। नौ दिनों का अखंड रामधुन‌ संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है। प्रत्येक दिन संध्या सात बजे से रात्रि के दस बज तक वृंदावन से पधारे आचार्य मधुसूदनाचार्य के मुखारविंद से भागवत कथा का प्रसारण किया जाता है।इस भागवत कथा में स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ अधिकांश संख्या में लगी रहती है।मेले का भी आयोजन किया गया है। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय पत्तिचक-पिरोजपुर की शाखा द्वारा शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button