अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था,अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

एनपीटी अयोध्या ब्यूरो

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 04 जनवरी 2025 को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर सहित अन्य अधिकारियों ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए तैयार हेलीपैड, वाहन पार्किंग क्षेत्र और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भौतिक अवलोकन किया। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। 


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button