कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का रीढ़ होता है- विधायक हेमलाल मुर्मू

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), जिले के अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के प्रकृति विहार परिसर (डाकबंगला परिसर) में झामुमो की प्रखण्ड स्तरीय बैठक जिला संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख एजाजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वही मंच संचालन जिला संयोजक मंडली के सदस्य सुलेमान बास्की ने किया। आयोजित बैठक के बतौर मुख्यातिथि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 2 फरवरी को झामुमो स्थापना दिवस के मौके पर दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने जा रही कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने का निर्देश दिया गया। इस के अलावे उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रखण्ड स्तरीय संयोजक मंडली का गठन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है, आप सभी कार्यकर्ता दूर- दराज इलाके के लोगों को सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में जोड़ने का काम करे और पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान सुनिश्चित करे। साथ ही आगामी 2 फरवरी दुमका में होनेवाले भव्य कार्यक्रम की जानकारी क्षेत्र के लोगों को देते हुए भारी से भारी संख्या में दुमका पहुंचने का काम करे। वही विधायक हेमलाल मुर्मू ने अमड़ापाड़ा प्रखण्ड में जल्द ही एक आईटीआई कॉलेज के स्वीकृति की जानकारी दी। वही जिला संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख एजाजुल ईस्लाम ने अपने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार जोरदार तरीके से सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादातर युवाओं व महिलाओं को भी पार्टी में जोड़ने का काम करे। साथ ही हेमन्त सरकार 2.0 सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार- प्रसार करते हुए दूर- दराज के ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाने में सहयोग करे।वही जिला संयोजक मंडली के सदस्य श्याम यादव, हाजी समद अली, जोसेफिना हेम्ब्रम, कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम ने अपने अपने सम्बोधन में पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में संगठन को धारदार बनाने का निर्देश दिया। मौके पर जिला संयोजक मंडली के सदस्य हबीबुर्रहमान, निशा शबनम हांसदा, सुनील टुडू, मुकेश सिंह, देवीलाल हांसदा, केन्द्रीय सदस्य अमित भगत, दानियल किस्कू, पूर्व प्रखण अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, पूर्व प्रखण्ड सचिव जहीरुद्दीन मियां, वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण भगत, अली हुसैन अंसारी, मंटू भगत, तनवीर अली, ईमरान अंसारी, श्यामलाल हांसदा, नाजिर सोरेन, प्रेम रजक, राजीव कुमार, भीमसेंट हेम्ब्रम, थॉमस मुर्मू, दिलीप मरांडी, सुरेश टुडू, महेश हांसदा, नजरुल अंसारी, राजचमन मुर्मू, अशोक हेम्ब्रम, मोहन किस्कू, सिकंदर किस्कू, संतोष हांसदा, रमेश मुर्मू, सुभाष मरांडी, कालिदास मुर्मू, गैब्रियल किस्कू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता में कार्यकर्ता उपस्थित थे।