पाकुड़

लिट्टीपाड़ा प्रखंड में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित।

Meeting cum training organised under Adi Karmayogi Abhiyan in Littipada block.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखण्ड लिट्टीपाड़ा कार्यालय के सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सभी आदि कर्मयोगी ग्रामों के लिए विलेज एक्शन प्लान बनाने एवं उसे पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने की। बैठक सह प्रशिक्षण में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के. सी. दास तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास ने प्रतिभागियों को विलेज एक्शन प्लान, आदि सहयोगी, आदि साथी, नजरी नक्शा, ग्राम सभा की फोटो एवं वीडियो, ग्राम सभा की कार्यवाही सहित सभी आवश्यक विवरणों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक तथा VLE’s उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button