असम
उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल तैराकी प्रतियोगिता में शुभ्रांशिनी प्रियदर्शिनी ने जीता रजत पदक

एनपीटी असम ब्यूरो
उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल (National Games) तैराकी प्रतियोगिता में असम की शानदार उपलब्धि। 800 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा में शुभ्रांशिनी प्रियदर्शिनी ने 09:28:45 सेकंड में दूरी तय कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किया। असम तैराकी संघ के महासचिव भास्कर रंजन दास और प्रचार सचिव मुकुटेश्वर गोस्वामी ने इसके लिए शुभ्रांशिनी को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को असम के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। असम तैराकी टीम के प्रशिक्षक बाबुल गुरुंग और प्रबंधक दीक्षा बोरा ने भी शुभ्रांशिनी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता असम के तैराकी क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले राष्ट्रीय खेलों में राज्य की टीम और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।