गाजियाबाद
निठौरा गेट के पास दर्दनाक हादसा
कार-बाइक की टक्कर में ड्यूटी पर जा रहे युवक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक फरार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद)। लोनी थाना क्षेत्र के निठौरा गेट के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ड्यूटी पर जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार,चिरौडी निवासी विकास और विपिन नामक दो युवक मोटरसाइकिल से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वे निठोरा गेट के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर उपचार के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि विपिन की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना विपिन की ओर से थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक विकास के परिवार में कोहराम मचा हुआ है,