झारखंड

राज्यपाल ने ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का किया आगाज

एनपीटी रांची ब्यूरो

रांची, बीते सोमवार 10 फरवरी 2025 को राजधानी रांची में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारम्भ हो गया है। कार्यक्रम का आयोजन रांची के खेलगांव स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उपस्थित रहेंगे। बता दे 15 फरवरी तक देश के कई राज्यों की पुलिस टीम के अलावे पैरामिलिट्री और सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज अनुसंधान, राइफल-रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता, पुलिस वीडियोग्राफी और बैंड प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखायेंगे। प्रतियोगिता में पुलिस और अर्ध सैनिक संगठन के करीब 1228 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें 1160 पुरुष व 68 महिला प्रतिभागी हैं। ड्यूटी मीट में डॉग स्क्वायड की 21 टीमें भी हिस्सा ले रही है, जिसमें 128 श्वान हैं। प्रतियोगिता के लिए 45 निर्णायक मंडली बनायी गयी है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button