गोड्डा
शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त हुई परीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महगामा। महगामा प्रखंड अंतर्गत मिल्लत कॉलेज, परसा में एनईपी यूजी सेमेस्टर-1 (सत्र 2025-29) की परीक्षा विधिवत रूप से संपन्न हो गई। परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई, जिससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। प्रथम पाली में इंडियन नॉलेज सिस्टम (ग्रुप ए) विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 364 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, द्वितीय पाली में इंडियन नॉलेज सिस्टम (ग्रुप–बी) विषय की परीक्षा में 241 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों ही पालियों में परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। केंद्राध्यक्ष डॉ. तुषार कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई गई। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक डॉ. जावेद,प्रो. अशरफ करीम,डॉ. अभिमन्यु कुमार, मु. नसीम, मोजाहिद, खालिद, मु. अब्दुल्लाह, नदीम, नियाज, शमीम सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका थी।



