मथुरा
वृंदावन में राधा कुंड के पास बैठकर भक्त सुबह 4 बजे पुकारने लगा राधे राधे नाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन कुंड के किनारे बैठा शख्स श्री राधा रानी का नाम पुकार रहा है। उसकी आवाज में इतना दर्द है कि सुनने वाले भी बेचैन हो जाए। मानो वह रो रहा है और राधा रानी को पुकार रहा है। लोग इस भक्त की भक्ति देखकर हैरान है, यह दृश्य सुबह चार बजे का है। भोर का समय है शख्स का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है मगर उसकी आवाज में छिपी करुणा को महसूस किया जा सकता है। भक्तजनों का कहना है कि कौन कहता है भगनवान सुनते नहीं है, तुम इस तरह उनको पुकार कर तो देखो। शख्स राधा-राधा काफी तेज आवाज में पुकार रहा है। उसकी आवाज सुनकर लगता है कि वह काफी दर्द में है। लगता है कि भगवान श्री कृष्ण उसकी परीक्षा ले रहे हैं, मगर राधा रानी उसकी पुकार जरूर सुनेंगी। एक अन्य ने लिखा है मां तेरा भक्त तुझे पुकार रहा है, उसकी मदद कर। एक अन्य ने लिखा है, यह राधाकुंड है, जो वृंदावन से 25 किलोमीटर दूर है, यह सबसे खूबसूरत जगह है। इस जगह में कुछ बहुत जादुई है और इसके पीछे की कहानी बहुत सुंदर है, मेरा वहां घर है और उसकी भूमि पर घर बनाकर राधारानी ने मुझे मेरे जीवन का सबसे अच्छा उपहार दिया है।



