रेलवे मैदान में दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, डीसी-एसपी समेत गणमान्य अतिथियों ने की पूजा-अर्चना
Grand inauguration of the Durga Puja pandal at the Railway Ground; the DC, SP, and other distinguished guests offered prayers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, रेलवे स्टेशन पाकुड़ की ओर से महाषष्ठी की संध्या पर रेलवे मैदान में दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सतीश चंद्र, समाजसेवी लुत्फल हक और दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के सहायक उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।
इसके बाद अतिथियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर जिले में शांति, सद्भाव, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समिति की ओर से अतिथियों को चुनरी ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ कुमार गौरव, जिला कोषागार पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, बीडीओ-सह-सीओ अरविंद कुमार बेदिया, प्रवीण कुमार, नितेश कुमार, संतोष ठाकुर, अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, दया शंकर प्रसाद, कुमार विकास, नेहा भारती, कल्याणी कुमारी, पंकज यादव, नीरज ठाकुर, अजय माल, संतलाल मंडल, विनय कुमार, ओंकारनाथ ओझा, सनी कुमार और राणा शुक्ला सहित रेलवे के अधिकारी, पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिसाबी राय ने किया।



