मंडल प्रभारी पत्रकार प्रेस परिषद यशपाल सिंह ने प्रधान संपादक भेंटवार्ता को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। पत्रकार प्रेस परिषद मण्डल प्रभारी अयोध्या यशपाल सिंह ने लखनऊ से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र भेंटवार्ता के प्रधान संपादक माताफेर सिंह दीपक को निज निवास संत सदन ग्राम धरौली मुसाफ़िर खाना में प्रथम आगमन पर निर्भीक पत्रकारिता लेखन एवं शासन , प्रशासन तथा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचारों को प्रमुखता से निरंतर उजागर करने में उत्कृष्ट योगदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के फलस्वरूप मण्डल प्रभारी यशपाल सिंह ने प्रधान संपादक माताफेर सिंह दीपक को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। याद दिलाना है कि साप्ताहिक समाचार पत्र भेंटवार्ता का लखनऊ संस्करण अनवरत अठारह वर्षों से बिना रुके हुए प्रकाशित हो रहा है।
यहां यह भी बताना आवश्यक है कि भेंटवार्ता साप्ताहिक का सुल्तानपुर संस्करण 15 मार्च 1978 से प्रकाशन प्रारंभ होकर दिसंबर 2017 तक निरंतर प्रकाशित होता रहा है।
सूत्रों ने बताया है कि भेंटवार्ता समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों को शासन तथा अधिकारी गंभीरता से लेकर कार्यवाही भी करते हैं शायद वर्तमान में एक मात्र यही ऐसा साप्ताहिक समाचार पत्र है जो भ्रष्टाचारों को लगातार प्रकाशित कर रहा है।

