हजारीबाग

सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने आरोग्यम पहुंचकर नापो खुर्द के घायलों का जाना कुशलक्षेम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में 5 मार्च की रात को अपराधियों द्वारा कोल व्यवसायी की नृशंस हत्या और भागने के दौरान ग्रामीणों को गाड़ी से रौंदने की घटना पर सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी तत्काल आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती घायल रोहित गुप्ता, विनोद साव और बासुदेव राणा से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से मिलकर उनका  ढांढस बंधाया। सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से कामना भी की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button