कलश यात्रा से त्रिवती नाथ मंदिर में होगा सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन द्वारा श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

एनपीटी बरेली ब्यूरो
बरेली। हर एक महिला में मात्र शक्ति के साथ दैवीय शक्ति को जगाने के लिए सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन एक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कर रही है। जिसमे आचार्य कथाव्यास विमल कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद भागवत का शुभारंभ आज से त्रिवती नाथ मंदिर में 3 बजे आरम्भ होगी। जिसका विश्राम 26 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ होगा।
यह जानकारी बुधवार को कथा व्यास विमल कृष्ण महाराज ने एक प्रेसवार्ता में दी।
कथा की मुख्य यजमान डॉ ऋचा दीक्षित कहा कि हमारे बरेली की सभी माता बहनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी बेटियों को लेकर कथा स्थल पर ले के पहुंचे।
प्रेस वार्ता में वंशीधर पाण्डेय, प्राचार्य , श्री त्रिवटी नाथ सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय,व रामनिवास मिश्रा, पुष्पेंद्र, डॉ. कमल मिश्रा, नागेश आचार्य,
अनुराग आचार्य, अनिल मुनि, मयंक शंखधार, अनीता थापा, कल्पना सिंह विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।