उत्तर प्रदेशराजस्थान

भाकियू टिकैत की शाहाबाद गेस्ट हाउस में महापंचायत किसानों का जन सैलाब उमड़ा

एनपीटी उत्तर प्रदेश ब्यूरो

उत्तर प्रदेश रामपुर शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैट की महापंचायत में आज किसानो की ताकत देखने को मिली जब किसान एक ही मैदान में सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे। तयशुदा कार्यक्रम के तहत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस शाहबाद में भाकियू टिकैट ने महापंचायत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। महापंचायत की अध्यक्षता रामस्वरूप मोर्या ने तथा संचालन राम बहादुर यादव ने किया। मंच पर मौजूद पदाधिकारियों ने अपने-अपने शब्दों में किसान की समस्याओं को दूर करने करवाने की ही बात कही। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी व अन्य पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत भी किया गया ।किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी शाहबाद को पंचायत स्थल पर समस्त पदाधिकारियों द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा गया।पंचायत में प्रमुख प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ,प्रदेश महासचिव हसीब अहमद,प्रमुख सचिव चौधरी सुनील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल, मंडल उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, देशराज सिंह यादव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह यादव,जिला महासचिव होरीलाल लोधी, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, जिला सचिव साबिर अली, अंसार सैफी, युवा तहसील अध्यक्ष मोहम्मद जावेद, मोहम्मद मुस्तकीम, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव,युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन यादव, राहत खान, डॉक्टर रंजीत यादव, बन्नू सिंह यादव, चौधरी तेजपाल सिंह, किशन लाल, तेजपाल सिंह लोधी, हरकिशन मोर्या,नवल किशोर, नन्हे खान ,गुफरान, लालाराम यादव, भारत सिंह, धर्मपाल, कुवंर सेन, कोमल राम, लालाराम, राकेश यादव, देवेंद्र यादव, आकाश यादव, किशनवीर यादव, सुदेश यादव, प्रताप यादव, गोपी यादव, मोहन लाल यादव, मुनेश, सत्यवीर सिंह, हर्षित यादव, पवन यादव, निर्मल दास आदि सम्मानित हजारों किसान पंचायत में मौजूद रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button