उत्तरकाशी

मशरूम उत्पादन से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी

विशेष प्रोत्साहन बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए योजना तैयार करे विभाग :जिलाधिकारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

​ उत्तरकाशी : जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में उद्यानिकी की संभावनाओं को देखते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यानिकी केवल खेती तक सीमित न रहे बल्कि इसे किसानों की आजीविका संवर्धन का मुख्य जरिया बनाया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर जाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करने और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए। आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने मशरूम संबंधित योजनाओं पर मुख्य फोकस करने के निर्देश दिए।मशरूम उत्पादन के लिए किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करने और प्राकृतिक व जैविक खेती को प्रोत्साहित कर उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रेरित करने और ड्राई मशरूम व उसका पाउडर बनाकर बाजार उपलब्धता पर योजना तैयार करने को कहा।जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग को मशरूम उत्पादकों के लिए बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एक ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए । ​ग्रामीण स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय काश्तकारों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने को कहा और एकीकृत सप्लाई चेन विकसित करने के निर्देश देते हुए ब्लॉक स्तर से मशरूम को कलेक्ट करने से लेकर जिला मुख्यालय तक लाने और वहां से बड़े बाजारों तक पहुँचाने की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, डीएसटीओ अतुल आनंद व अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button