मथुरा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति पर की शंकराचार्य से चर्चा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने वृंदावन में पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह प्रकरण में चर्चा की। उन्होंने शंकराचार्य को इस केस से जुड़े कानूनी पहलुओं को विस्तार से बताया। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुर्जा रोड स्थित हरिहर आश्रम में हुुई मुलाकात ऐतिहासिक रही। शंकराचार्य को अवगत कराया कि मामले में न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इसे व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए चलो गांव की ओर, श्री कृष्ण जन्मभूमि ज्योति यात्राएं, हिंदू चेतना यात्राएं समेत जन संवाद किया जा रहा है। साथ ही साथ आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। शंकराचार्य ने आशीर्वाद देते हुए सफलता की कामना की।



