अमरोहा

अमरोहा में कलेक्ट्रेट के सामने कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरी

65 हजार नकद समेत हजारों का सामान उड़ाया, दुकानदार ने थाने में की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। गुरुवार रात को चोरों ने दुकान के ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। दुकान से 65 हजार रुपए की नकदी और हजारों का सामान चोरी हो गया।दुकान के मालिक शमशाद अहमद रायपुर खुर्द के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात साढ़े दस बजे दुकान बंद करके वह घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखी नकदी भी गायब थी।घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button