राजनीतिलखनऊ

सीएम योगी ने कौशल मेले का किया शुभारंभ

लखनऊ : विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में कौशल मेले का आयोजन किया गया। सीएम योगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर 15 यूथ आइकन को सम्मानित किया गया।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पर कौशल मेले का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह आयोजन प्रदेश के 75 जिलों से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों में एआई नवाचार से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित किया गया।
इस मौके पर MNIT इलाहाबाद के साथ कौशल विकास मिशन ने MOU भी किया। इससे कौशल प्रशिक्षण में स्मार्ट प्रौद्योगिकी को बढ़ावा और प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर इंडस्ट्री पार्टनर को सम्मानित किया गया। 262 राजकीय आईटीआई को अपग्रेड करने के लिए टाटा के सुशील कुमार समेत कई ट्रेनिंग पार्टनर को भी सम्मानित किया गया।
स्केल को स्किल में बदलने के लिए प्रयास जारी
इस मौके पर सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्य और मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है। हमारे पास स्केल है, लेकिन उसे स्किल में बदलने के लिए ये सभी प्रयास प्रारंभ किए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश सरकार दो करोड़ युवाओं को सक्षम बनाने के लिए स्मार्ट फोन और टैबलेट उपलब्ध करा रही है।
यूपी ही नहीं देश, दुनिया में कौशल युक्त मैन पॉवर की जरूरत है। आप हर क्षेत्र में ए-टू-जेड की जानकारी लें। तकनीकी की जानकारी लें। बाजार की मांग के अनुरूप स्किल्ड हों। कोई भी ताकत आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button