पाकुड़

राज्य की हेमन्त सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने को लेकर निरन्तर प्रयत्नशील है- अजीजुल ईस्लाम

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ जिले के लड्डू बाबू आम बागान में झामुमो की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से विश्व महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला जिला समिति की पूर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने किया। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम शामिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सचिव माईकिल मुर्मू व पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू भी शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम सहित अन्य अतिथियों का माला पहनाकर आदिवासी परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने देश की हर बहन, बेटी और मां को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं ने हर दौर में इतिहास रचा है, चाहे वो आज़ादी की लड़ाई हो, राष्ट्र निर्माण हो या नेतृत्व की नई ऊंचाइया। झारखण्ड की अबुआ सरकार भी संकल्पित है कि हमारी मां-बहनें सिर्फ़ योजनाओं का लाभार्थी न बने, बल्कि वे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बने। जब महिलाए आगे बढ़ेंगी तो झारखण्ड और देश भी आगे बढ़ेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। वही जिला सचिव माईकिल मुर्मू व महिला मोर्चा की पुर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने विश्व महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहे। ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके। मौके पर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा पूर्व जिला सचिव सुशीला देवी, पाकुड़ प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, महेशपुर प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़ प्रखण्ड की पूर्व महिला अध्यक्ष मीना मुर्मू, हिरणपुर प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष कर्मिला मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष अन्ना हेम्ब्रम, अमड़ापाड़ा प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष अनिता मुर्मू, महेशपुर प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष निर्मला मुर्मू, पाकुड़िया प्रखंड की पूर्व महिला अध्यक्ष सुबासिनी मुर्मू, फुलमुनी मरांडी, गुड़िया देवी, केरोनिला किस्कू, सुशीला सोरेन, रीता सोरेन, पार्वती सोरेन, नाचन बास्की, बेटी हेम्ब्रम सहित सभी प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में महिलायें उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button