कार का संतुलन बिगड़ने से चालक सहित फौजी का परिवार घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित भारसी मोड़ के समीप कार चालक का अचानक से संतुलन बिगड़ जाने के कारण कार सड़क किनारे खेत में पलट गई। कार में सवार चालक सहित एक फौजी का परिवार घायल हो गया आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गुरुवार को बिहार राज्य के पटना जिला निवासी आर्मी का जवान भारतेंदु शर्मा अपनी पत्नी नेहा और आठ वर्षीय बच्ची सृष्टि के साथ ट्रेन में सवार होकर दिल्ली आया था। आर्मी के जवान ने दिल्ली से हरियाणा के जींद निवासी टैक्सी चालक राजेश की कर किराए पर लेकर देहरादून के लिए जा रहा था। कार चालक जैसे ही थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित भारसी मोड़ के समीप पहुंचा तो कार चालक को अचानक से नींद की झपकी आ गई और कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण कार सड़क किनारे खेत में पलट गई और चालक सहित आर्मी के जवान का परिवार भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी 112 पुलिस को दी 112 पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी घायू को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरी और बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव पारसोली निवासी आलम ने बताया कि वह अपनी 8 वर्षीय पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे में सामान खरीदने के लिए आया था। कस्बे की जाट कॉलोनी में अपनी बच्ची के लिए चाट खरीद रहा था तभी एक बाइक सवार ने उसकी पुत्री को टक्कर मार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


