अमरोहा
बिना नक्शा पास कराए बन रहे दो अवैध भवनों को सील कर दिया गया।
"एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के नगर में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।सदर एसडीएम शैलेश दुबे के आदेश पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बिना नक्शा पास कराए बन रहे दो भवनों को सील कर दिया गया।यह कार्रवाई नगर के नल नई बस्ती क्षेत्र में की गई। विनियमित टीम ने एसडीएम शैलेश दुबे के निर्देशों पर इन दो अवैध निर्माणों पर मुहर लगाई।
अधिकारियों ने बताया कि ये निर्माण 6 फीट की तंग गली में बिना नक्शा पास कराए चल रहे थे।शिकायत मिलने के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंची औरकार्रवाई की।निर्माणकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि बिना नक्शा पास कराए आगे काम किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मच गई है।



