गोड्डा

महगामा के गम्हरिया चौक पर आलू लदा ट्रक पलटा, किनारे खड़ी बाइक हुई चकनाचूर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
महागामा (गोड्डा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया चौक पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब आलू से लदा एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। जहां सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हालांकि
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक महागामा से गोड्डा की ओर जा रहा था। गम्हरिया चौक के पास अचानक चालक का नियंत्रण ट्रक से हट गया और तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए ट्रक पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महागामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।  पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से गम्हरिया चौक पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक संकेतक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button