पाकुड़

आज मनाया जा रहा है ईद- उल- फितर, प्रशासन हाई अलर्ट पर, सोशल मीडिया पर है पैनी नजर

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ सहित पुरे भारत देश मे चांद का दीदार रविवार की शाम को किया गया है। लोग एक-दूसरे को चांद रात की मुबारकबाद दे रहे है, इसलिए सोमवार को पुरे भारत देश में ईद मनाई जायेगी। शनिवार को सऊदी अरब मे चाँद दिखने के बाद रविवार को ईद मनाई गई तो वही सऊदी अरब के बाद ठीक दूसरे दिन भारत देश में ईद मनाई जाती है। दरसल शव्वाल 1446 महीने का चाँद दिखाई देने का ऐलान सऊदी अरब मे किया गया, इसलिए 30 मार्च रविवार को यानि आज ईद मनाई जा रही है।  वही सऊदी अरब के ठीक दूसरे दिन बाद 31 मार्च यानि सोमवार को ईद पुरे भारत में मनाई जा रही है। रोजेदारों ने बताया कि अल्लाह को खुश करने के लिए निर्जल 1 महीने का रोजा रखा जाता है। साथ ही मुस्लिम लोग इस महीने में भरपूर इबादत में जुट जाते हैं। लेकिन इस बार 29 रोजा रखी गई है। इसके बाद सोमवार को ईदगाह सहित मस्जिदों में भी ईद की नमाज़ अदा की जायेगी।  वही ईद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट/ मुस्तैद है, चौक- चौराहे समेत हर सेंसिटिव एरिया पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है, सुरक्षा बलों के द्वारा हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिला भर में पाकुड़ प्रशासन एक्टिव है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। वही ईद के  पूर्व संध्या यानी रविवार शाम को बाजार में चहल-पहल देखी गई, लोगों की भीड़ ने एक अलग ही रौनक बाजार में छाया, लोग खरीद-फरोख्त में मशगूल रहे, नये- नये कपड़े,  सेवइयां इत्यादि खरीद रहे थे, साथ ही सुरक्षा बलों के द्वारा भीड़ की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इस से पहले अंचलाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक- चौराहों/ सड़कों पर थाना प्रभारी प्रयाग राज अन्य पुलिस पदाधिकारी समेत सुरक्षा बलों की टीम ने फ्लैग मार्च निकाला।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button