बरेली

नवरात्र मैं दर्शन के लिए खोली गई बरेली में बनी रामायण वाटिका

एनपीटी बरेली ब्यूरो

बरेली। नवरात्र को देखते हुए बरेली विकास प्राधिकरण ने लोगों को तोहफा दिया है। रविवार से रामायण वाटिका को नवरात्र तक के लिए खोल दिया है। वाटिका शाम 4 से रात 8 बजे तक खुलेगी। नवरात्र के सभी दिनों के लिए वाटिका को खोला गया है। यहां भजनों से गुंजायमान के बीच लोग इसका आनंद ले सकते हैं। यहां भगवान श्रीराम समेत तमाम तरह के पौधे लगे हैं। जो राम वनगमन के प्रसंगों से जुड़ी हैं। पहले ही दिन काफी संख्या में लोग रामायण वाटिका में पहुंचे। डोहरा रोड स्थित बीडीए की रामगंगा नगर आवासीय योजना में रामायण वाटिका बनी है। पुष्प प्रदर्शनी और सम्मान समारोह के बाद 11 मार्च से रामायण वाटिका में मरम्मत कार्य की वजह से बंद कर दिया था। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि नवरात्र के मौके पर रविवार की शाम 4 बजे से रात आठ बजे तक के लिए रामायण वाटिका को पब्लिक के लिए खोल दिया गया। नवरात्र तक इसको खोला जाएगा और इसके बाद बंद कर दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button