बालाघाट

कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में एसडीआरएफ टीम ने दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : कलेक्टर  मृणाल मीना के निर्देशन एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती रजनी खटीक के मार्गदर्शन में कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में एसडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बाढ़, भूकंप, वज्रपात, आगजनी, लू, सर्पदंश आदि आपदाओं से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
             इस दौरान टीम द्वारा सचेत ऐप एवं दामिनी ऐप के उपयोग की भी जानकारी दी गई तथा आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य निधि ठाकुर, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अभियान में एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्लाटून कमांडर श्याम सिंह धुर्वे के साथ एसडीआरएफ के 1206 आशीष, 1204 विशेष, 1205 राजेश, 26 विशाल, 1202 कमलेश एवं 25 मुलेंद्र आड़े उपस्थित रहे। वहीं सिविल डिफेंस से भूपेन्द्र मसखरे, विशाल रहांगडाले एवं राजकुमार शेंडे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button