खैरथल
खैरथल-तिजारा जिले का नाम और मुख्यालय बचाने के लिए महिला शक्ति ने ठोकी ताल
रैली निकाल आंदोलन में दी आहुति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा: खैरथल में लगभग एक महीने से जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के लोगों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन मे लगातार विरोध किया जा रहा है विशाल तिरंगा रैली टैक्टर रैली ,सहित विभिन्न तरीको से विरोध किया जा रहा है सरकार की उस तथाकथित मंशा का विरोध किया जा रहा है जिससे जिला मुख्यालय खैरथल से हटाकर कही ओर ले जाएं जाने तथा नया भर्तहरी नगर जिला बनाने की आशंका जताई जा रही हैसंघर्ष समिति द्वारा जहां लगभग एक माह से विरोध किया जा रहा है वहीं इस मामले को लेकर लगभग पंद्रह दिन से धरना प्रदर्शन भी जारी है।शनिवार को इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने भी तिरंगा हाथों में उठाकर ताल ठोक दी शहर में सैकड़ों महिलाओं जोरदार नारेबाजी के साथ पैदल मार्च निकाला।ग्रसेन चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार से होता हुआ मातृशक्ति पैदल मार्च नई अनाज मंडी स्थित धरना स्थल पहुंचा।धरना सभा को संबोधित करते हुए शशीबाला शर्मा ने कहा जिला बचाने की लड़ाई हम पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगे जिले का नाम और मुख्यालय कही नही जाने देगे भृतहरी जी का जहां स्थान व सम्मान है वही रहे उनके नाम का अपने व्यकि्तगत हित साधने मे ना करे कोईमहावर समाज महिला अध्यक्षा तृप्ति गुप्ता ने सांसद भूपेंदर यादव से सीधा सवाल किया जो नेता अपनी जनता को परेशान करें वो नेता होता है क्या?विधायक खैरिया ने अपनी मेहनत से जिला बनाया हमने जश्न मनाया अब हमारे जिले से छेड़छाड़ हो रही है तो आक्रोश भी बहुत है बदलाव स्वीकार नही किया जाएगा
अग्रवाल समाज की महिला अध्यक्षा शालिनी अग्रवाल ने कहा 28 दिन से आंदोलन चल रहा है सरकार और सांसद कोई सुनवाई नहीं कर रहे तो हमकों घर से निकलना पड़ा है ये जिला यही रहे यही खैरथल की आवाज हैपार्षद पद से इस्तीफा देने वाली वार्ड 17 की पार्षद ने बताया 4 साल से नगरपरिषद की एक बैठक नही हुई तो हम वहां क्या करते चौधरी ने केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव को चुनौती दी कि अपने गांव का नाम बदल के भृतहरी नगर रख लें पता लग जाएगा कितने बड़े नेता है आप?शिवानी शर्मा का कहना है कि जब विधानसभा मे सवाल के जवाब मे बताया गया है कि जिले का नाम,मुख्यालय बदलने का कोई प्रस्ताव नही है तो फिर राजस्थान के सीएम का बयान और उस पर सांसद की बधाई क्या है?सरकार और सांसद की मंशा सही है तो लिखित मे देना चाहिए इस मौके पर विधायक दीपचन्द खैरिया, रोहितास चौधरी,विक्की चौधरी,ओमप्रकाश रोघा,ईस्माइल खां माचा,नूरमोहम्मद हल्लू खां,गिरीश डाटा,जयहेडा़ऊ,रामचंदर कामरेड, कृष्ण इंजीनियर, अनील रोहिल्ला, तैय्यब अगवानी, प्रकाश दादानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
शाम को मुण्डावर विधायक ललित यादव भी धरने पर पहुंचे।




