बूंदी

डरो मत, घबराओ मत पूरी कांग्रेस आपके साथ है – विधानसभा प्रभारी

एनपीटी बूंदी ब्यरो

बूंदी! ब्लॉक कांग्रेस बूंदी की संगठनात्मक बैठक  संपन्न हुई! ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण मीणा ने बताया की  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बूंदी की संगठनात्मक बैठक निजी रिजॉर्ट शिवम मैरिज गार्डन में संपन्न हुई।  जिसमें बूंदी विधानसभा प्रभारी आशीष शर्मा,  बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व विधायक एवं कोटा बूंदी लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल, पूर्व विधायक ममता शर्मा,  पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, समृद्ध शर्मा, संदीप पुरोहित, शैलेश सोनी  चर्मश शर्मा अतिथि रहे। बैठक में बूंदी विधानसभा प्रभारी आशीष शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कि इस बैठक का उद्देश्य हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरुक करके संगठन को और अधिक मजबूत करने का है।  यह पल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की लड़के एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की है। हर विधानसभा में हर ब्लॉक एवं प्रत्येक मंडल की बैठक की जा रही है। जिससे हर कांग्रेस का कार्यकर्ता सीधा संगठन से जुड़ रहा है और अपनी बात रख पाता है। किसी भी काग्रेंस कार्यकर्ताओं को डरने की और घबराने की जरूरत नहीं है पूरी कांग्रेस आपके साथ है। 

*संगठित रहकर जनता की आवाज को उठाते रहे – हरिमोहन शर्मा*

बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा की यह बैठक आप सबको अपनी बात रखने का मौका देने के उद्देश्य से रखी गई है। आप सत्य निष्ठा से अपना कार्य करते रहे। पार्टी का पूरा ध्यान हर कांग्रेस कार्यकर्ता पर है। हम सब संगठित रहकर  जनता की आवाज उठाते रहे!

*देश का लोकतंत्र खतरे में है – प्रहलाद गुंजल*

बैठक में पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि इस देश में धीरे-धीरे लोकतंत्र खत्म हो रहा है।  चुनिंदा लोग अपने फायदे के लिए इस देश को निरंतर बेच रहे हैं।  आप और हम सबको एकत्रित रहकर विरोध करना होगा, सड़कों पर उतरना होगा। क्योंकि जिस देश में विरोध नहीं होता है वहां लोकतंत्र नहीं होता है।  

*प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है – सत्येश शर्मा*

बैठक में पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है चाहे वह बूथ अध्यक्ष हो, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक या मंडल की कार्यकारिणी का सदस्य हो।  इस बैठक का उद्देश्य यही की हर कार्यकर्ता संगठन से जुड़ रहे। 

बैठक में पूर्व विधायक ममता शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष महावीर मीणा,  युवा जिलाअध्यक्ष निशांत नुवाल, पीसीसी सदस्य समृद्ध शर्मा, संदीप पुरोहित, चर्मश शर्मा व शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, संगठन महामंत्री करण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनवीर सिंह, राकेश मीणा, राम कैलाश नागर, महावीर गुर्जर, अशोक जैन, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा ने संबोधित किया! 

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा ने सभी का धन्यवाद आभार प्रकट किया और बैठक का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम मीणा ने किया। 

बैठक में सेवादल  पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, जिलाअध्यक्ष राजकुमार सैनी, वरिष्ठ वार्ड पार्षद टीकम जैन, उपसभापति लटूर भाई, वार्ड पार्षद ममता शर्मा, आकांक्षा किराड, समीर भाई, मोइनुद्दीन फॉरवर्ड, हेमंत वर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शंकर बैरवा, कन्हैया लाल, कांग्रेस कार्यकर्ता बृजमोहन यादव,  इश्तियाक अली, हारून खान, रिंकू पठान, लोकेश मीणा, शिवम गुर्जर, दिव्याशु वशिष्ठ सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे!!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button