वीरेन्द्र कुमार सिंह ने शुरू किया विधानसभा क्षेत्र में ग्राम संपर्क यात्रा

एनपीटी औरंगाबाद ब्यूरो
औरंगाबाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास कार्यों का लाभ सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिबद्ध है। राज्यवासियों को सुगमतापूर्वक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है तथा इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। वर्ष 2005 में बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में जब राज्य की बागडोर सौंपी थी तब संसाधनों एवं आधारभूत संरचनाओं के अभाव में राज्य की जिम्मेवारी संभालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पाती थीं। लगातार बिजली की उपलब्धता लोगों के लिए मीलों दूर का सपना था। उस वक्त बिहार एक ऐसा राज्य था, जहां बिजली का अपना उत्पादन नगण्य था और संचरण एवं वितरण की स्थिति ठीक नहीं थी। राजधानी पटना में लगभग 8 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हुआ करती थी। ऐसे में नीतीश कुमार ने एक बेहतर कार्ययोजना के अंतर्गत काम करना शुरू किया। राज्य सरकार द्वारा सभी चुनौतियों का सामना करते हुए ऊर्जा के प्रक्षेत्र में सुधार के कई प्रयास किए गए, जिनके फलस्वरुप उपलब्धियां भी मिलीं।

यह बातें औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को ग्राम संपर्क यात्रा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों के घर-घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। गांव हो या शहर हर जगह बिजली की निर्वाध रूप से आपूर्ति हो रही है। इसके अतिरिक्त हर खेत तक सिंचाई उपलब्ध हो, इसके लिए कृषि फीडर से किसानों को काफी कम दर पर बिजली मुहैया कराई जा रही है। इसका फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है। बिहार में ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। इससे अब ग्रामीण क्षेत्रों में रात में भी भरपूर रोशनी सुनिश्चित हो रही है।
नबीनगर के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद नबीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंद्रगढ़ पंचायत में ग्राम संपर्क यात्रा किए। उन्होंने चंद्रगढ़, मिश्र बीघा, मायापुर, सिंहपुर, महदुआ, बेलासपुर, दर्मी झखरी, गांधीनगर कझपा, कर्मा, खरौन्धा, रघुनाथपुर, शिवसागर, महसु, मठपर एवं रतनुआ गांव में ग्राम संपर्क यात्रा किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने वहां के ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन दिया। वहीं जगह–जगह ग्रामीणों ने भी पूर्व सांसद का माला पहना कर और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

यात्रा में जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह, तोल पंचायत मुखिया बिंदेश्वरी सिंह, चन्द्रगढ पंचायत मुखिया अमोद चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, नबीनगर युवा प्रखंड अध्यक्ष मंटू कुमार सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, युवा नेता रंजीत कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष धनंजय सिंह, अभय सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता भाजपा दीपक सिंह, राजा कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा उमेश सिंह, पूर्व पंचायत समिति अनुज चंद्रवंशी, अरुण सिंह, विजय शर्मा, ज्ञानेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे। पूर्व सांसद की ग्राम संपर्क यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
