ब्राउन सुगर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
गोड्डा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध लागातार छापामारी के क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि मेला मैदान इमली पेड के पास एक लड़का के द्वारा अवैध रूप से ब्राउन सुगर की बिक्री किया जा रहा है। सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन करते हुए मेला मैदान इमली पेड़ के पास छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में अखिलेश पंड़ित के पास से ब्राउन शुगर बरामद कर गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 63/2025 दिनांक 09.04.2025 धारा 22/25/27ए/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट में कांड अंकित किया गया है। कांड में गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश पंड़ित, उम्र 22 वर्ष, पिता राजेन्द्र पंडित, सा० गाँधीनगर गोढी, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश पंडित के पहने पैन्ट के वाहिने पैकेट से सिल्वर पेपर में सात (07) पुडिया ब्राउन शूगर वजन लगभग 0.41 ग्राम बरामद किया गया है।
वहीं प्राथमिकी अभियुक्त अखिलेश पंडित उम्र 22 वर्ष पिता राजेन्द्र पंडित, सा० गाँधीनगर गोढी, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा के विरुद्ध गोड्डा नगर थाना में आपराधिक इतिहास रहा है जिसमें नगर थाना में कांड संख्या 192/2022, दिनांक 29.07.2022 धारा 341/342/323/379/354 (बी) 504/34 भा०द०वि० के अन्तर्गत आरोप पत्र संख्या 486/22 दिनांक 30.11.2022 धारा 341/342/323/379/354 (बी) 504/34 भा०द०वि० समर्पित किया गया है। वहीं छापामारी दल में पु०अ०नि० रामाधार सिंह, पु०अ०नि० अशोक कुमार दुबे, टाईगर मोबाईल गोड्डा थाना, रौतारा टी०ओ०पी० रिजर्व गार्ड शामिल थे।