रामपुर शाहबाद
पोषण भी पढ़ाई भी”कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शहर के सेवन सीज होटल के मीटिंग हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को “पोषण भी पढ़ाई भी” के तहत गुर सिखाए गए। प्रथम दिन 100 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक कुमार ने पोषण के साथ पढ़ाई भी आधारशिला के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ियों के माध्यम से बच्चों का सभी तरह का विकास सुनिश्चित करना है। बच्चों को पर्याप्त पोषण के साथ साथ खेल खेल में प्रारंभिक शिक्षा भी प्रदान करना है। ताकि बच्चे कुपोषण मुक्त होकर स्कूल के लिए तैयार हो सके। इस दौरान ब्लॉक कॉर्डिनेटर राहुल गुप्ता और शिखा गुप्ता ने नवचेतना के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में मुख्य सेविका नील कमल, उर्मिला देवी, जोली, मेहनाज, कविता, हेमा कुमारी, शशि, अलका गुप्ता, सरोज, लक्ष्मी, राम राखी शर्मा आदि रहे।


