झारखंड

साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा को सीएम ने दी बड़ी सौगात, किया उद्घाटन- शिलान्यास समेत परिसम्पत्ति का वितरण, राजमहल में गंगा नदी पर होगा ब्रिज का निर्माण

एनपीटी,

झारखण्ड राज्य अन्तर्गत साहिबगंज जिले के बरहेट स्थित भोगनाडीह में आयोजित अमर शहीद सिद्धो- कान्हू मुर्मू जयंती के शुभ अवसर पर योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसम्पतियों का वितरण समारोह के बतौर मुख्यातिथि झारखण्ड सीएम हेमन्त सोरेन ने ससमयवधि में ही अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में साहेबगंज, पाकुड़ व गोड्डा के आलाधिकारियों समेत अन्य सहित झामुमो के वरीय पदाधिकारीगणों सह-कार्यकर्ताओं व आम-जनों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। सीएम हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन समेत सांसद विजय हसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू व विधायक एमटी राजा अन्य के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही उनकी जोरदार तरीके से परांपरागत आदिवासी रिति-रिवाज से स्वागत किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत सीएम हेमन्त सोरेन, सांसद विजय हसदा एवं विधायकगणों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीएम हेमन्त सोरेन कार्यक्रम में पहुंचने से पहले अमर शहीद सिद्धो- कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही विधायक हेमलाल मुर्मू एवं सांसद विजय हसदा ने सरकार की विकास कार्यों का ध्यानाकर्षण किया। सांसद विजय हसदा ने कहा कि साहेबगंज जिले की सार्वांगीण विकास में झारखण्ड सरकार मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने समेत राजमहल ब्रिज की निर्माण की आवश्यक पहल कर दी है। जो आने वाले 5 वर्षों के दौरान निश्चित रूप से धरातल पर दिखेगा। वही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने आदिवासी- मूलवासी के हक और अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। वीर शहीदों ने अपने प्राण त्याग कर जल- जंगल- जमीन को बचाने का कार्य किया है। आज हमारी सरकार वीर शहीदों के आश्रितों को चिन्हित कर पूरा मान- सम्मान और अधिकार दे रही है। राज्य के आदिवासी, दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूती प्रदान की जा रही है। परन्तु आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। जहां आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग दशकों से हाशिये पर रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कमजोर होने की वजह से इन्हें हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। लेकिन हमारी सरकार इन्हें प्रत्येक दिशा से मजबूती प्रदान करने हेतु प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। राज्य के गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़ों को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार ‘अबुआ’ सरकार है। वर्ष 2019 में सरकार गठन के बाद हमारी सरकार राज्य के गरीब, मजदूर, किसान और पिछड़ों को सशक्त बनाने का निरन्तर कार्य कर रही है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जहां राज्य के सरकारी कर्मचारी आपके पंचायत- पंचायत जाकर आपकी समस्याओं के समाधान हेतु आपके द्वार तक पहुंचा है। पूर्व के दिनों में बूढ़े – बुजुर्ग को पेंशन या राशन कार्ड बनवाने हेतु अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परन्तु आज राज्य के बूढ़े – बुजुर्ग और विधवाओं को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाए बिना ससमय पेंशन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में राज्य के गरीब बच्चे उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा हासिल कर रहे है। किसान, मजदूर एवं गरीब तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर चलाया जा रहा है। उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन हेतु आज लंबी लाइन लगानी पड़ती है। प्रवेश परीक्षा में हजारों की संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं। इसके अलावे हमारी सरकार आज मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप 2025 के माध्यम से प्रति वर्ष कुल 25 छात्रों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। और अब सरकार पच्चीस के बजाय पचास स्टूडेंट्स को विदेश भेजने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री ने साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले को सौगात भी दिया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर 43785.760 लाख रुपए की करीब 507 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 21399.318 लाख रुपए की 361 योजनाओं का उद्घाटन और 22386.442 लाख रुपए की 147 योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने लगभग 314279 लाभुकों के बीच 13092.426 लाख रुपए की परिसम्पत्तियां एवं लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान की। इस अवसर पर सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक हेमलाल मुर्मू , विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, विधायक धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल लालचंद डाडेल, पुलिस महानिरिक्षक क्रांति कुमार गाडिदेशी और साहिबगंज, पाकुड़ एवं गोड्डा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिय पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button