मेरठ

डिपो प्रभारी से झगड़े के बाद भाजपा पार्षद की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल, निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर

एनपीटी मेरठ ब्यूरो

मेरठ। नगर निगम के सूरजकुंड डिपो के प्रभरी से बहस के बाद भाजपा पार्षद द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में कूड़ा गाड़ी के चालक के घायल होने के बाद गुस्साए कर्मचारियों ने भाजपा पार्षद की जमकर पिटाई की। हंगामा की बाद पहुंची  पुलिस में कूड़ा गाड़ी के चालक एवं लहूलुहान भाजपा पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद गुस्सा एक कर्मचारी ने भाजपा की पार्षदों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक भाजपा पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि वार्ड 18 सरायकाजी से पार्षद रविंद्र का आज दोपहर सुरजकुंड प्रभारी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। जिस पर पार्षद ने उसे भुगत लेने की धमकी दी और अपने साथियों को बुलाकर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली कूड़ा गाड़ी चालक अविनाश के पैर में लगी। इसके बाद गुस्साई कर्मचारियों ने एकजुट होकर भाजपा पार्षद को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। भाजपा का पार्षद पहले विवादों के घेरे में रहा है। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के नजदीकी इस पार्षद पर पहले भी एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करने और रंगदारी के विवाद में नाम आ चुका है। सफाई कर्मचारी संघ ने इस घटना के बाद भाजपा के सभी पार्षदों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हड़ताल का ऐलान कर दिया है। पहले से ही हंगामे की आशंका के बीच होने जा रही नगर निगम बोर्ड की कल प्रस्तावित  बैठक भी हंगामेदार होने की आशंका जताई जा रही थी। इसलिए महापौर के आदेश पर कल होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button