राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण परेशान, शिकायत दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मुरादाबाद । बिलारी क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी राशन डीलर राकेश पुत्र मसीह पर ग्रामीणों ने राशन कम तौलने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी मुन्नालाल पुत्र सुखबीर सिंह के साथ अन्य ग्रामीणों ने गांव के ही राशन डीलर राकेश पुत्र मसीह पर राशन में घटतोली तथा दबंगई का आरोप लगाते हुए । जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर डीलर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही व न्याय की मांग की।
राशन डीलर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही व न्याय की मांग की
ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर राकेश कम राशन देता है तथा विरोध करने पर दबंगई दिखाता है। राशन डीलर की दबंगई इस कदर बढ़ चुकी है कि ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। परेशान होकर सभी ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राशन डीलर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही व न्याय की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर ने अपनी दबंगई के चलते ग्राम समाज की भूमियो पर अवैध कब्जे भी कर रखे हैं। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी के साथ-साथ जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत देकर न्याय की मांग की।



