मोदीनगर

गंगनहर पर किसानों का हल्ला बोल,

गन्ना भुगतान, प्रदूषण और हाउस टैक्स पर पंचायत में भारी हुंकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मोदीनगर। बुधवार को दो दर्जन से अधिक गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निवाड़ी गंगनहर पर पहुँचे और उन्होंने जोरदार पंचायत का आयोजन किया।
किसानों की अगुवाई कररहे भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा )के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी ने बताया कि किसानों का करीब ₹100 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया है, जिससे किसान बुरी तरह से आर्थिक संकट में हैं।

पंचायत में किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के का  भी विरोध किया और कहा कि पहले गन्ने का भुगतान हो,। पंचायत में बढ़ते अपराधों, महिलाओं से छीना-झपटी, घरों में डकैती और लूटपाट को लेकर भी रोष जताया गया।

बांदीपुर के पास लगे मिक्सर प्लांट से निकल रही जहरीली गैस और दुर्गंध से श्वास रोग फैलने की आशंका जताते हुए किसानों ने इसकी स्वास्थ्य और पर्यावरण विभाग से जांच की मांग की है।

इस दौरान हाउस टैक्स में हुई भारी वृद्धि का विरोध भी किसानों और नगर पंचायत के सभासदों ने मिलकर मुद्दा उठाया ।

सबसे गंभीर मामला हिंडन नदी के दूषित पानी से कैंसर फैलने की आशंका का रहा। किसानो का कहना था कि महमदपुर, कुन्हेड़ा, मतोर, रेवड़ा, सुरना समेत कई आस पास के गांवों में अब तक 20 से अधिक मौतें कैंसर से हो चुकी हैं। ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जांच और ठोस कार्रवाई की मांग भी पंचायत में उठाई गई ।

किसानों ने सभी समस्याओं का एक ज्ञापन भी मोदीनगर के नायब तहसीलदार को सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो तहसील मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button