खैरथल
संस्था ने महिलाओ को दी कानूनी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की काउंसलर द्वारा वार्ड नंबर 35 हनुमान पहाड़ी खैरथल में मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना की कार्यकर्ताओं से उनके कार्यस्थल पर जाकर कार्यशाला की गई जिसमें करीब 35 से 40 महिलाएं शामिल रही!कार्य स्थल पर उत्पीड़न से संबंधित केसों की बढ़ोतरी को देखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली गई एवं महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, पॉश एक्ट 2013, आर्टिकल 39 डी आदि कानून की जानकारी दी गई!
महिला अधिकारिता विभाग अलवर द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र खैरथल का संचालन 4 सितंबर 2023 से थाना खैरथल पर किया जा रहा है!केंद्र द्वारा समय पर महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाता है! इन कार्यशालाओ में महिलाओं से सीधा संपर्क कर उनके दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं घरेलू हिंसा,कार्य स्थल पर उत्पीड़न,छेड़छाड़ में महिला संबंधित अपराधों के बारे में बातचीत कर जानकारी ली जाती है!वह केंद्र की काउंसलर द्वारा उन्हें महिला उत्पीड़न अपराधों से संबंधित कानूनी जानकारी दी जाती है वह पीड़ित महिलाओं की कानूनी सामाजिक स्तर पर समझाइस हर संभव मदद की जाती है अब तक केंद्र द्वारा इस प्रकार की लगभग 70 कार्यवाही की गई है जिससे पीड़ित महिलाओं को मदद मिली!
इस केंद्र का संचालन लक्ष्मी नारायण कांट्रेक्टर मेमोरियल शिक्षण एवं वेलफेयर संस्थान मुंडावर द्वारा किया जा रहा है


