डायनामिक परफॉर्मर हुए सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो ।
गोड्डा : स्थानीय रौतारा- बढ़ौना मुहल्ला अवस्थित डायनामिक कॉमर्स क्लासेस ने गुरुवार शाम अपने इंस्टीट्यूट के डायनामिक परफॉर्मर्स को एक सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में जैक बोर्ड की थर्ड डिस्ट्रिक्ट टॉपर क्षिति ठाकुर एवं सिक्सथ पोजीशनर हेमंत कुमार के अलावा सीबीएसई की थर्ड डिस्ट्रिक्ट टॉपर गौरी कुमारी सहित अन्य अच्छे अंकों के साथ सफल छात्र- छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि विभिन्न खेल, साहित्य एवं कला- संस्कृति संघ सचिव सुरजीत झा ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन इंस्टीट्यूट की निदेशिका मिताली घोष ने किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के संरक्षक अजीत घोष एवं निशा घोष के अलावा बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। अपने संबोधन में जहां मुख्य अतिथि श्री झा ने इंस्टीट्यूट की निदेशिका के जज्बे की भूरी – भूरी प्रशंसा करते हुए इंस्टीट्यूट के उज्जवल भविष्य की कामना की वहीं सम्मान पाने वाले छात्र- छात्राओं ने भी इंस्टीट्यूट की निदेशिका के प्रति असीम सम्मान भाव को प्रकट किया।



