जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा प्रदीप यादव न रुकेगा, ना थकेगा

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
गोड्डा : स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पोडै़याहाट विधायक प्रदीप यादव की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि आज ऐसे व्यक्ति का जन्म तिथि है, जिनके कारण संथाल परगना का जमीन बचा है। मगर मैं जिस मुद्दे पर बात करने जा रहा हूं। लगातार 8 दिनों से अदानी पावर प्लांट के सामने वहां के कर्मचारी अडानी के दोरंगी नीति के खिलाफ भूख हड़ताल पर थे। और वह अपनी जायज मांगों को लेकर भुख हड़ताल पर थे। बीते कल सरकार के उद्योग मंत्री ने उनका भूख हड़ताल समाप्त करवाया है। वे देर आए, दुरुस्त आए। इनका श्रेय कौन लेगा, उससे हमको कोई मतलब नहीं है। आज तक रैयतों की लड़ाई पिछले 5 सालों से मैं लड़ते आ रहा हूं और आगे लड़ता भी रहूंगा। जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा प्रदीप यादव न रुकेगा, ना थकेगा। लेकिन मैं रैयत और वहां के कार्यरत कर्मचारियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने चिंगारी जलाने का काम किया है। पहले यह लड़ाई पहन के पीछे था। अदानी ने बाहरी लोगों को जो बैठाया है उन्हें 2 लाख ढाई लाख तनख्वा देते हैं और स्थानीय लोगों को महज 10000 देते हैं। 12 घंटा इसे कार्य लिया जाता है। और उन्हें 8 घंटे का कार्य लेकर उतना पैसा दिया जाता है। इस प्रकार की शोषण वहां पर थी जो पूरे देश और दुनिया के लोगों ने देखा है। जिस चिंगारी को कर्मचारी और रैयतों ने जलाया है उसके साथ कांग्रेस पार्टी पहले भी साथ थे और हमेशा साथ रहेगी। कांग्रेस पार्टी यही नहीं बल्कि पूरे देश में इस लड़ाई को लड़ रही है। यह लड़ाई का अंत नहीं है। हम आगे भी इस लड़ाई को लड़ेंगे। अदानी कंपनी के सारे क्रियाकलाप और शोषण को लेकर 5 दिन पहले मुख्यमंत्री से मिला हूं। मुख्यमंत्री ने भी आसपास किया था कि हम जल्द ही समाधान निकालेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से उपायुक्त की बात हुई। उपायुक्त के स्तर से भूख हड़ताल कर्मियों से वार्ता भी हुई, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया था। सरकार नेपाल की है हम लोग विश्वास कर सकते हैं उसके समाधान के दिशा में पहल निकलेंगे। विधायक प्रतीक यादव ने कहा कि अगर कोई भूल बस या कहता है कि यह लड़ाई किसी विधानसभा या पंचायत स्तर की है तो इनसे बड़ा भूल उनका कुछ नहीं हो सकता है यह वाक्य मूर्खतापूर्ण होगा। यह लड़ाई गोड्डा के नौजवानों के हक और अधिकार की लड़ाई है। यह लड़ाई वहां के रैयतों और उसे पावर प्लांट के शोषित कर्मचारियों के हक अधिकार दिलाने की लड़ाई है। यह लड़ाई 10 वर्षों से चल रही है और आगे भी जारी रहेगा। मैंने पहले भी कहा कि सिदो कान्हो का जन्मदिन है, जिनके वजह से संथाल परगना एक्ट बना। इसके तहत संथाल परगना की भूमि सार्वजनिक हितों के लिए ली जा सकती है। अदानी ने बिहार बंगाल उड़ीसा गुजरात के लोगों को नौकरी दिया और यहां के लोगों को नौकर बना कर रख दिया। कंपनी ने कहा था कि यहां के 100% लोगों को रोजगार देगें। लड़ाई इस बात की है, इसे समझना होगा। कंपनी ने यह भी कहा था कि जिनकी योग्यता नहीं होगी, उसकी ट्रेनिंग करके उन्हें नौकरी देंगे। पावर प्लांट चालू होने के बाद सस्ते दर पर बिजली देंगे, सारा चीज नदारत है। यहां के सरकार को टैक्स भी नहीं मिलता। केवल यहां का तापमान बढ़ गया है लोगों को धुंआ मिल रहा है। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि इतना ही नहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केवल यहां अदानी कंपनी ही नहीं बल्कि पूरे देश में आउटसोर्सिंग से नौजवानों का जो शोषण हो रहा है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, अमरेंद्र कुमार अमर, कुंदन ठाकुर, ज्योतेंद्र झा, सुशीला देवी आदि मौजूद थे।