ट्राई साइकिल मिलने से दुलाड़ किस्कू हुए भावुक, जताया आभार

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत गायबथान के गणेशपुर निवासी 57 वर्षीय दुलाड़ किस्कू जो लगभग पांच वर्षों से चल फिर नहीं पा रही थी को ट्राई साइकिल मिलने से बेहद खुश नजर आया। ट्राई साइकिल प्राप्त होते ही दुलाड़ किस्कू ने गांव के सड़कों पर घूमने का इच्छा प्रकट की। तत्पश्चात उन्हें घुमाया गया, जिससे दुलाड़ किस्कू के चेहरे पर मुस्कान सी झलक जगजाहिर रहा। उन्होंने जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू का आभार प्रकट किया एवं दुआएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे महान इंसान के अथक प्रयास से ही हमें आज ट्राई साइकिल उपलब्ध हुआ है, जिससे मैं खुशी महसूस कर रही हूं। इस दौरान वार्ड सदस्य मेरी मारग्रेट सोरेन, कृष्ण मुर्मू, मनोज मुर्मू, देवीलाल मरांडी, साहेबजान हसदा, शक्ल मरांडी, बीटी मुर्मू, महेश्वर मुर्मू, जुगल हसदा एवं ग्रामीण उपस्थित थे।