पाकुड़

विधायक हेमलाल मुर्मू ने की सड़क सह- उच्च स्तरीय ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास, कम्युनिकेशन में आयेगी सुगमता

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,

पाकुड़ (झा०खं०), लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत बासमती पंचायत के अमाडीहा गांव में सड़क शिलान्यास के लिए पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहना कर नारा बुलंद करते हुए उनकी स्वागत किया। विधायक ग्रामीणों से रूबरू होकर हाल चला जाना। विधायक हेमलाल मुर्मू ने अम्बाडीहा गांव से कोल पैनम रोड तक सड़क निर्माण एवं बासमती से धनजोड़ी के बीच बासलोई नदी में उच्चस्तरीय ब्रिज निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। तत्पश्चात विधायक ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्या पानी, सड़क, बिजली ,शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि की समस्या से अवगत हुए और ग्रामीणों के बीच से सम्बन्धित विभागों को कॉल करके समस्याओं की जानकारी दी तथा तुरन्त समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिया। वही विधायक उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क एवं पुल की निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगो को आवागमन में काफी सुविधा व सुगम होगा। इस प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए राज्य के हेमन्त सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछा दी है एवं हेमन्त सरकार द्वारा विकास की योजना मंईया सम्मान , अबूआ आवास, बिजली बिल माफी, सर्वजन पेंशन सहित अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल में लाई है। जिससे आमलोगों को काफी लाभ मिल रहा है। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरूद्दीन मियां, युवा नेता विकास मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन शाह,अमरापारा प्रखंड कोषाध्यक्ष संजीत भगत, कॉर्नेलियस हेंब्रम,संतोष भगत, अबुल कलाम,इमरान अंसारी, संजय रजक तनवीर अली, मंटू भगत, रंजीत पंडित, धानो मरांडी, कालिदास मुर्मू, प्रेम रजक, आफताब आलम,थॉमस मुर्मू ,बेंजामिन मरांडी, आरिफ अंसारी,अशोक हेंब्रम, सुनील मुर्मू,दिलीप रजवार, सुभाष मरांडी,सुनील मरांडी, फिलीप मुर्मू,माफूज मियां, दिलीप मरांडी,पांडव पंडित, कार्यपालक अभियंता प्रयाग सिंह एवं संवेदक चंदन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button