साहेबगंज

JLKM पार्टी के साहेबगंज इकाई की हुई बैठक, की चर्चा, लिया निर्णय

एनपीटी साहेबगंज ब्यूरो,

साहेबगंज (झा०खं०), विगत 11 अप्रैल 2025 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की साहेबगंज जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो की अध्यक्षता में तीनपहाड़ सामुदायिक भवन में आहूत की गई। जिसमें पार्टी के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। साथ ही मुख्य रूप से पार्टी के राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मोती लाल सरकार, बरहेट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी थॉमस सोरेन उपस्थित हुए। विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं केन्द्रीय समिति सदस्य मोती लाल सरकार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारम्भ की जा रही है, जिसमें साहिबगंज जिले के सभी कार्यकर्ता, जिले के सभी प्रखंडों एवं सभी पंचायतों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक सदस्यों को बनाने का प्रयास करेंगे, ताकि पार्टी को बल मिल सके। सरकार ने केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के साथ बोकारो की विधायिका श्वेता सिंह के द्वारा किये गये दुर्व्यवहारों का भी बैठक में घोर निंदा की गई। पार्टी को शिखर तक ले जाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट के साथ काम करने का आह्वान किया। बरहेट विधानसभा पूर्व प्रत्याशी थॉमस सोरेन जी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि JLKM पार्टी को 2029 तक संपूर्ण झारखंड में संगठन बनाकर 81 विधानसभा में चुनाव लड़कर टाइगर जयराम कुमार महतो एवं JLKM की सरकार बनाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को मनोबल को बढ़ाते हुए राजमहल विधानसभा प्रभारी सह जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत कुमार ने कहा कि साहिबगंज जिला अन्तर्गत प्रखंड से लेकर जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं आम-जनों का किसी भी प्रकार की समस्याओं को निदान हेतु जिला अध्यक्ष के माध्यम से हम सबों को सूचित करे , हम सब मिलकर समस्याओं का निदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। पार्टी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो ने कहा कि सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जिसमें सभी कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाये। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जुलाई में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आहूत की जायेगी, जिसमें डुमरी विधायक सह- केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की उपस्थिति रहेगी। बैठक को कई और कार्यकर्तागण भी सम्बोधित किया। बैठक प्रकाश कुमार महतो, शिव शंकर कुमार महतो, बिशू कर्मकार, रितिक यादव, भविष्य कुमार सिंह,जयकुमार सिंह,अभिजीत यादव,पप्पू कुमार महतो, भोला कुमार महतो, रविंद्र कुमार साह अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति हुए।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button