अमरोहा

पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला ट्रक ड्राइवर का शव

अमरोहा में 8 दिन पहले मिली थी धमकी, 6 लोगों पर केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के थाना सैदनंगली क्षेत्र के गांव बेगपुर मुंडा में एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम पूर्व प्रधान कुलदीप के 30 वर्षीय भाई संजीव का शव गांव से कुछ दूर पॉपुलर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।संजीव तीन दिन पहले ही गांव आए थे। वह अचानक गायब हो गए और शाम को उनका शव मिला। पूर्व प्रधान कुलदीप के अनुसार, संजीव की 8 दिन पहले गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।मृतक की 6 साल पहले बलिया जिले की एक महिला से शादी हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। संजीव की पत्नी घटना से 8 दिन पहले ही मायके गई थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हरि सिंह सैनी, अरुण, बुद्ध प्रकाश, रमेश, तरुण और सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button