नही थम रहा आहूजा के बयान पर विरोध का सिलसिला

एनपीटी खैरथल ब्यूरो
खैरथल!भाजपा से अब निष्कासित हुए नेता ज्ञानदेव आहूजा के दिए गए बयान व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर जाने पर मंदिर को गंगाजल से धोने के विरोध में शुक्रवार को अनुसूचित जाति व जनजाति सयुंक्त संघर्ष समिति द्वारा शहर के अम्बेडकर सर्किल पर विरोध प्रकट किया! इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष रामबाबू जाटव ,मास्टर सीताराम दादरहेड़ा किशनलाल पार्षद, बाबूलाल बंधु,जिलाध्यक्ष एससी,एसटी,ओबीसी अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष बाबूलाल मीणा ,दुलीचंद मेघवाल अध्यक्ष मेघवाल विकास समिति मुंडावर,सुरेश बाबू बाल्मीकि खैरथल,वीरसिंह धानका जिलाध्यक्ष धानका समाज नंगली ओझा, श्यामलाल प्रदेशाध्यक्ष दलित उत्थान समिति नांगल बावला,मदन लाल जाटव अध्यक्ष जाटव समाज सोढ़ा की ढाणी, विजय वंदन अध्यक्ष सुभाष नगर खैरथल,गंगाराम दांतला,अशोक रसगोन सरपंच प्रतिनिधि खेड़ला, प्रहलाद पंच रसगण, बनवारी लाल आर्य जिलाअध्यक्ष मेघवाल विकास समिति खैरथल,श्यामलाल उपाध्यक्ष मेघवाल विकास समिति रायपुर मेवान, भगवान दास ठेकेदार नूरनगर,तारा चंद सरपंच रसगण,नेताजी मम्मन राम जिलोता,राजकुमार सिवाना ,हीरालाल रेवड़ियां , कनीराम,गंगादीन,खिल्लू, लल्लू राम, ग्राम पंचायत घाटला ,गिर्राज वकील, लक्ष्मीनारायण प्रदेशाध्यक्ष आई टी सेल राजस्थान ,कुलदीप जाटव जिलाध्यक्ष दांतला ,मनोज कुमार पार्षद, मास्टर परतिया राम ,मास्टर मनोहर लाल बदलू राम,लालाराम,पूरण चंद,हरीश कुमार, किशनलाल गोठवाल, हरिचंद,राधेश्याम गोठवाल खैरथल ,सुबेसिंह अध्यक्ष, मेघवाल विकास समिति हरसौली,शेरसिंह कुमपुर ,कामरेड रामचंद्र,राजेंद्र रसगोन और अनुसूचित जाति जनजाति के सभी लोग मौजूद रहे!