अमरोहा

नगर को मिली नई रोडवेज बस की सौगात

विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने दिखाई हरी झंडी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो


अमरोहा हसनपुर : नगर मे सोमवार को नगर क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिली, जब नगर के रोडवेज अड्डे से एक और नई रोडवेज बस सेवा की शुरुआत हुई। इस नई बस को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और अमरोहा रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एआरएम आर.के. गौड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।​विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। यह नई बस सेवा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।​उत्तर प्रदेश परिवहन अमरोहा डिपो की यह बस हसनपुर रोडवेज बस स्टैंड से सुबह 7 बजे चलेगी और रहरा अड्डा, हाकमपुर, जयतौली, गंगानगर, भगवानपुर, बुगरासी, स्याना होते हुए बुलंदशहर तक जाएगी।
​इस पहल के लिए स्थानीय निवासियों ने विधायक और परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, भाजपा नेता अंकुर अग्रवाल, अजय पाल, राजू सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण चंद, स्टेशन प्रभारी साजिद अली सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button