रांची

मानवता पर कायराना हमला, सुदेश महतो ने की कड़ी निंदा

एनपीटी,

रांची, झारखण्ड प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह- आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने मंगलवार को पहलगाम में हुए हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया, जो मानवता के मूल्यों के खिलाफ है। सुदेश महतो ने कहा कि यह हमला कायरतापूर्ण है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करती है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button