सिंगरौली

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने अवैध रेत से भरा टीपर पकड़ा, मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। गढ़वा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बड़ी सफलता हासिल की है। 27 दिसंबर 2025 की रात लगभग 1 बजे सोन नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत लोड कर रहे एक टीपर को राजस्व टीम ने पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीपर बिना किसी वैध अनुमति और दस्तावेजों के सोन नदी से रेत भर रहा था। जैसे ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची, चालक टीपर स्टार्ट कर फरार होने की कोशिश करने लगा। टीम ने पीछा कर प्रिंस दुबे के घर के पास वाहन को धर दबोचा, हालांकि चालक मौके से भागने में सफल रहा। पकड़ा गया टीपर बिना नंबर प्लेट का पाया गया।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने तत्काल टीपर को जब्त करने के निर्देश दिए और उसे गढ़वा थाने में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रसाद साकेत, राजस्व निरीक्षक इंद्रभान सिंह, पटवारी रमाशंकर बैस, प्रेम पड़वार एवं स्टेनो पंकज चौधरी मौजूद रहे।
एसडीएम मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन और रेत परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इससे न केवल राजस्व को नुकसान होता है बल्कि पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंचती है। वाहन के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि टीपर सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत लोड कर रहा था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। इस कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button