मेरा युवा भारत ने आयोजित किया विश्व युवा कौशल दिवस पर संगोष्ठी व व्याख्यान कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी : बुधवार को मेरा युवा भारत अमेठी की ओर में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकाश द्वारा तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल कौशल प्रशिक्षण केंद्र टिकरिया में किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूजा मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत युवाओं का देश है जिनमें असीमित ऊर्जा भरी हुई है और जिसको हमें बाहर निकालने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति में कौशल छिपा हुआ होता है। जिसको निकालने की जरूरत है। जो हमारे जीवन को सफल व रोजगारपरक बनाता है। विकसित भारत के निर्माण में युवा अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं, उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि मां के समान ही पेड़ का पालन व पोषण करें और पर्यावरण को बचाएं। युवाओं की क्षमता का संवर्धन हेतु वर्तमान पर्यावरण संरक्षण हेतु निशुल्क विविध विषयो हेतु अवगत कराया।



कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकाश ने किया।
बाल कल्याण समिति सदस्य अरविंद मिश्रा ने कहा कि हम अपने अंदर के कौशल का सदुपयोग करें तथा स्वावलंबी भारत एवं स्वदेशी उपयोग तथा कुटीर उद्योग का उपयोग करें साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए नौकरी की तरफ ना भागे नौकरी देने वाले बने इस बात पर जोर दिया। युवाओं को कौशल विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता और पर्यावरण, नदी संरक्षण एवं जागरूकता की सीख देते हुए कहा कि प्रत्येक युवा कौशल के माध्यम से रोजगार को हासिल करें और रोजगार प्रदान करने वाले बने।
कार्यक्रम के दौरान छात्रा सपना, द्वितीय सिद्धि सिंह ,तृतीय प्रीतिका
मैडल से सम्मानित किया गया ।

