Uncategorized

सेरेंगसिया में शहीदों को नमन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 197 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन

Chief Minister Hemant Soren laid the foundation stone and inaugurated 197 development projects in Serengsia, paying tribute to the martyrs.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

सेरेंगसिया (टोटो), पश्चिमी सिंहभूम | 2 फरवरी 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटो प्रखंड अन्तर्गत सेरेंगसिया में आयोजित शहीदों को नमन सह परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर पोटो हो सहित अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में शहादत देने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपने वीर शहीदों का सम्मान हमारी परंपरा का हिस्सा है, जिसे और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड शूरवीरों की धरती रही है, जहां आदिवासियों ने आज़ादी की लड़ाई शुरू होने से पहले ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 398 करोड़ 19 लाख 35 हजार 298 रुपये की लागत से 197 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। साथ ही 3 लाख 77 हजार 256 लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ 43 लाख 13 हजार 500 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया तथा 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार गांव-केंद्रित शासन व्यवस्था के तहत विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और बौद्धिक रूप से मजबूत होने पर जोर देते हुए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है और राज्य विकास के हर मोर्चे पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी, कई विधायकगण, जिला परिषद अध्यक्ष, डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button